कुछ दिन पहले अपने भाई को खोने के बाद “निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति” के प्रदेश सचिव शंकर सरकार जब परलकोट में आयोजित सर्व हिन्दू समाज की जनसभा में पहुंचे, तो वहां उपस्थित लोग बेहद भावुक हो गए। शंकर सरकार ने सभा को संबोधित करते हुए नम आँखों से कहा, “भले ही मैंने अपना एक भाई खोया है, लेकिन आज इस जनसभा में हिन्दू भाईयों की एकता देखकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने हजारों भाई पा लिए हैं। इसलिए मैं खुद को आपके सामने आने से रोक नहीं पाया।”
इस भावुक पल ने जनसभा में उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया। शंकर सरकार के इस भावनात्मक बयान ने न केवल उपस्थित लोगों को प्रेरित किया बल्कि हिन्दू समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प भी पुनः जागरूक किया।