रायपुर में शेयर ट्रेडिंग घोटाला: 2.66 करोड़ की ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में कार्रवाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 2.66 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने साइबर फ्रॉड के जरिए करोड़ों की संपत्ति भी अर्जित की है, जिसे अब सीज करने की तैयारी की जा रही है।

शिकायतकर्ता हेमंत कुमार जैन ने थाना गुढियारी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उन्हें शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठग लिया। मामले की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी।

आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए गुजरात, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक साथ दबिश दी गई। अहमदाबाद, हजारीबाग, ईस्ट गोदावरी और गांधीनगर में आरोपियों के ठिकानों से कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।

पेशेवर और शिक्षित आरोपी

  • शेख बाबा ने एमबीए किया है और
  • प्रियांक ब्रह्मभट्ट आईटी में स्नातक हैं।
  • नागेंद्र महतो और अशोक खैराती लाल ट्रांसपोर्ट और वेयरहाउस संचालन से जुड़े रहे हैं।

कम समय में अधिक पैसा कमाने की लालसा में चारों साइबर अपराध में संलिप्त हो गए।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अशोक खैराती लाल, अहमदाबाद, गुजरात
  2. नागेंद्र कुमार, हजारीबाग, झारखंड
  3. शेख बाबा, ईस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश
  4. प्रियांक ब्रह्मभट्ट, पाटन, गुजरात

पुलिस आरोपियों द्वारा ठगी से अर्जित संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें सीज करने की प्रक्रिया में है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *