‘जिनके पास भोपाल में रहकर पांचवीं से लेकर ग्यारहवीं तक पढ़ा, आज वो साथ छूट गया’, चाचा के निधन पर शिवराज सिंह चौहान की भावुक पोस्ट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का राजधानी भोपाल में निधन हो गया. कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे 82 वर्षीय चैन सिंह चौहान ने बुधवार को एक निजी अस्पताल में आखिर सांस ली. इस दुख की घड़ी में शिवराज सिंह चौहान ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 

चाचा के निधन को लेकर शिवराज सिंह चौहान ”मेरे प्रिय चाचाजी श्री चैन सिंह चौहान जी, जिनके पास भोपाल में रहकर पांचवीं से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ा, जिनका आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रेरणा रहा, जो सदैव मेरे ऊपर प्रेम की वर्षा करते रहे, वह आज हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए. वो मेरी शक्ति थे, भावनात्मक सहारा थे, प्रेरणा थे. आज वो साथ छूट गया, सहारा टूट गया, हृदय-घट सूना हो गया. पूज्य चाचाजी के चरणों में प्रणाम!”

चैन सिंह चौहान भोपाल नगर निगम के पूर्व सभापति सुरजीत सिंह चौहान के पिता थे. मूल रूप से सीहोर जिले के रहने वाले चैन सिंह अपने परिवार के साथ भोपाल के कुंजन नगर में रहते थे. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे सीहोर जिले के गृह गांव जैत में किया जाएगा.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *