शूटर्स ने देसी और यूरोप में बनी GLOCK पिस्टल से मारी थीं बाबा सिद्दीकी को गोलियां,

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बीते दिनों  मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले शूटर्स से दो पिस्टलें बरामद हुई हैं. पुलिस ने बताया कि इनमें से एक देसी पिस्टल है, जबकि दूसरी यूरोपियन मेड GLOCK पिस्टल है.

विजयादशमी के मौके पर बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर लोग पटाखे फोड़ रहे थे. रात 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजकर 20 मिनट के बीच बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से निकले. इसी दौरान पटाखों के शोर के बीच बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई. मुंह पर रूमाल बांधखर तीन लोग अचानक गाड़ी से उतरे और बाबा सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की. इनमें से तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी. जैसे ही उन्हें गोलियां लगीं, वो जमीन पर गिर गए. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

बाबा सिद्दीकी की हत्या करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने हरियाणा के कैथल के रहने वाले गुरमैल सिंह, यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं. इस मामले में पुलिस ने गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों पिस्टलें इन्हीं दोनों शूटर्स से बरामद की गई हैं. 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *