श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. आंकड़ों के मुताबिक, यह अब तक की 11वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इस मौके को उन्होंने अपने फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया. इस मौके पर श्रद्धा अपनी फ्रेंड्स के साथ डिनर पर निकलीं. उन्होंने काफी अच्छी लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जो सभी को काफी पसंद आई. ये फोटोज श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं. तो आइए जानते हैं, उनकी ड्रेस में क्या था खास.
‘स्त्री 2’ मूवी की बात हो रही है तो श्रद्धा ने अपनी ड्रेस का कलर भी लाल रखा था. श्रद्धा के साथ उनकी फ्रेंड्स ने लाल रंग की ही ड्रेस पहनी थी. अपने ग्लैमरस लुक के लिए श्रद्धा ने एक स्टाइलिश लाल मिडी ड्रेस चुनी थी जिसमें राउंड नेक और स्लीवलेस डिजाइन था.
इस ड्रेस में पीछे की तरफ एक जिप फास्टनिंग, प्लीट्स के साथ एक फ्रंट नॉट और साइड में ट्रेंडी कट-आउट डिटेल्स भी थी. हेमलाइन पर साइड स्लिट थी जिसने एक्स्ट्रा ग्लैमर ड्रेस में जोड़ा था.
श्रद्धा ने अपने लुक को एलिगेंट पर्ल स्टेटमेंट ईयररिंग्स और गोल्डन स्टैक्ड ब्रेसलेट्स से पूरा किया था जो उनके लुक को और भी निखार रहा था. उन्होंने अपने लुक को स्लीक ब्लैक स्टिलेटो हील्स के साथ पूरा किया था.
उनका मेकअप सॉफ्ट था जिसमें न्यूड आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर, डिफाइन्ड ब्रो, ब्लश्ड चीक्स, ल्यूमिनस हाइलाइटर और ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक शेड शामिल था. उनके खूबसूरत बालों को सॉफ्ट कर्ल में स्टाइल किया गया था.
अगर आपको श्रद्धा का लुक पसंद आया और आप इसकी कीमत के बारे में सोच रहे हैं तो यह काफी सस्ती है. श्रद्धा की यह ड्रेस जारा की थी जिसकी कीमत $79.95 यानी करीब 6680 रुपये ह