श्रद्धा कपूर इन दिनों खूब सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में स्त्री 2 की सक्सेस के बाद अब उन्होंने ऐसी चीज उपलब्धि कर ली है जिसके बाद उनके फैंस खुशी से और झूम उठेंगे। जी हां, श्रद्धा अब इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई हैं। श्रद्धा ने इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को भी पीछ कर दिया है। श्रद्धा के अब इंस्टाग्राम पर अब 91.9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
वहीं प्रियंका जो अब तक दूसरे नंबर पर थीं वह अब 91.8 फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर आ गई हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली नंबर 1 पर हैं। चौथे नंबर पर पीएम मोदी 91.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं। आलिया भट्ट 5वें नंबर पर 85.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं। कटरीना कैफ 80.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ छठे, दीपिका पादुकोण 79.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सातवें, नेहा कक्कड़ 78.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ 8वें नंबर पर हैं।
फिल्म स्त्री 2 की बात करें तो यह फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी भी हैं।
फिल्म को मिले दर्शकों के प्यार के बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, अगर आपको दर्शकों का प्यार मिल रहा है तो मतलब आप खुशनसीब हैं। फिल्मों का सबसे अहम हिस्सा होती है दर्शक। दर्शक ही राजा और रानी हैं। जब तक मैं उन्हें एंटरटेन कर रही हूं और वे खुश हैं तो बस मुझे और कुछ नहीं चाहिए।