निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में सिख समाज

रायपुर . छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू हो गई है। रायपुर में राज्य निर्वाचन आयोग के प्रमुख अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। जिसके बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

इसी बीच अब निकाय चुनाव को लेकर सिख समाज भी सामने आया है। इस संबंध में सिख समाज ने एक पोस्टर भी जारी किया है।
समें समाज ने दावेदारों को बायोडाटा भेजने का आग्रह किया है। जारी पोस्टर में समाज ने कहा कि ‘समूचे छत्तीसगढ़ में निवास कर रहे सिख समाज के जो नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद, महापौर, अध्यक्ष या जो भी चुनाव राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी से दावेदार कर रहे हो, हमें अपना बायोडाटा 24 जनवरी तक भेजें।

सिख समाज का उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर दावेदारों की सूची सौंपकर समाज के दावेदारों की टिकिट देने का आग्रह करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *