औने-पौने दामों में बिक रही हैं ‘सिंघम अगेन’ की टिकटें, इस दिवाली थिएटर मालिकों पर होंगी लक्ष्मी मेहरबान

दिवाली पर लोगों के लिए मनोरंजन की कोई कमी नहीं रहने वाली है। जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं दूसरी तरफ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी इस हफ्ते रिलीज होगी। क्योंकि फेस्टिवल सीजन है और हर कोई परिवार के साथ फिल्म देखने सिनेमाघर जाना चाहता है, ऐसे में टिकट बुकिंग के लिए होड़ मची हुई है सिनेमाघर मालिक भी प्रॉफिट कमाने का मौका नहीं चूकना चाहते हैं। यही वजह है कि टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं।

सिनेमाघरों की गुणवत्ता और इनमें मिलने वाली सुविधाओं के मुताबिक यूं तो अलग-अलग जगहों पर टिकटों के दाम अलग-अलग हैं, लेकिन सबसे ज्यादा महंगी टिकटें बिक रही हैं मुंबई के मेसन पीवीआर : जियो वर्ल्ड ड्राइव में। यहां पर ‘सिंघम अगेन’ की एक टिकट 2570 रुपये की मिल रही है जिसमें ऑनलाइन बुकिंग करने पर सिर्फ 70 रुपये ही कनवीनियंस फीस लग रही है। अगर आप कोई रेग्युलर बेवरेज जोड़ते हैं कि इसमें 390 रुपये और बढ़ जाते हैं और वहीं एक सॉल्टेड पॉपकॉर्न के लिए यहां पर 440 रुपये चुकाने होंगे।

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का क्लैश जाहिर तौर पर इस साल के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में गिना जा रहा है। ऐसे में ट्रेड विशेषज्ञों की नजरें इस बात पर बनी रहेंगी कि कौन सी फिल्म पब्लिक को ज्यादा भाती है। सिंघम अगेन में जहां करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे तमाम सितारे नजर आएंगे, वहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *