भाभी ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही रेलवे ट्रैक पर पहुंचा देवर, ट्रेन के सामने कूदकर ली आत्महत्या

यूपी के मथुरा में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक की आत्महत्या की वजह उसकी भाभी की बात बताई जा रही है। युवक पिता की मौत के बाद अपने चाचा-चाची के पास रहता था। बताते हैं कि भाभी ने कुछ ऐसा कह दिया था कि जो देवर को चुभ गई थी। इसी के बाद से देवर ने आत्महत्या का फैसला किया और रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन की टक्कर लगने के बाद युवक के चीथड़े उड़ गए। जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नया बस अड्डे के निकट रेलवे पुल व होम सिग्नल के मध्यम खंभा संख्या 1398/1517 के पास रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को डिप्टी एसएस कार्यालय के माध्यम से मिली। जीआरपी थाने के उप निरीक्षक शिवपाल सिंह मौके पर पहुंचे।

पिता की मौत के बाद चाचा-चाची के साथ रहता था

मृतक के पकड़ों की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मिले सामान के आधार पर उसकी पहचान 20 वर्षीय ललित पुत्र पप्पू सिंह निवासी शांतिनगर मालगोदाम रोड नया बस अड्डे के रूप में हो गई। उप निरीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि ललित के पिता की मौत हो चुकी है। वह चाचा चाची के पास रहता था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी करने पर पता चला कि युवक को भाभी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बीच भाभी युवक ने कोई ऐसी बात कह दी थी कि जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। युवक को अपनी भाभी की बात ऐसी चुभी कि वह सीधे आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *