सर्प दंस ने आज दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुला दिया हैँ

पखांजूर– सर्प दंस ने आज दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुला दिया हैँ। घटना के बाद से परिजनो मे शोक की लहर हैँ। पूरा घटना पखांजूर थाना अंतर्गत श्री नगर गाँव का हैँ।जहाँ बीती रात को सीमांत दास अपने दो पुत्र के साथ सोया था।इसी दौरान रात्रि करीबन 3 बजे कामन करेत नामक विषैले सर्प ने दोनो पुत्र विधान दास उम्र पांच वर्ष और दूसरा पुत्र समीर दास को ने काट लिया।जिसके बाद दोनों बच्चे रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर ज़ब परिजन जगे तो देखा की विषैले सर्प ने दोनों पुत्र को काट लिया हैँ। जिसके बाद दोनों पुत्रो को पखांजूर सिविल अस्पताल लाया गया। परन्तु काफी देर हो जाने के कारण डाक्टर ने रेफर कर दिया। जान बचाने परिजनों ने महाराष्ट्र के चातगांव की ओर रुख किया। परन्तु रास्ते मे छोटे पुत्र की मौत हो गई। और अस्पताल पहुंचने के बाद बड़े पुत्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुरे ममले मे स्वास्थ्य विभाग की भी बड़ी लापरवाही सामने आई हैँ।यदि समय रहते इलाज हो गया होता तो शायद दोनों बच्चों की जाने बचाई जा सकती थी।और परिवार के घर आज शोक के जगह किलकारी गूंज रही होती।
ऐसे मे पखांजूर के स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैँ की सर्प दंस का भी इलाज अब पखांजूर के सिविल अस्पताल मे नहीं हो पा रहा हैँ।
स्थानीय ग्रामीणों ने पुरे मामले की जाँच करने की मांग कर रेफर करने वाले डाक्टर पर कार्रवाही की मांग की हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *