जिले में अब तक 84475 किसानों से 451951.8 टन धान खरीदा गया

महासमुंद . खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि 19 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 84475 किसानों से 451951.8 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 1033 करोड़ 48 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। 

उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में एक करोड़ 61 लाख 52 हजार 951 बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें 83 लाख 92 हजार 758 नया बारदाना है। 58 लाख 63 हजार 42 बारदाना मिलर से प्राप्त, 15 लाख 52 हजार 19 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 3 लाख 45 हजार 132 बारदाना प्राप्त हुआ है। एक करोड़ 17 लाख 84 हजार 552 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 43 लाख 68 हजार 399 बारदाना शेष है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर तक कुल 31468.238 टन धान का परिवहन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *