सपा नेताओं को संभल जाने से रोका, श्रावस्ती में कार और टेंपो की टक्कर में 5 की मौत

संभल हिंसा का जायजा लेने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के वहां जाने के सवाल पर यूपी की राजधानी लखनऊ से लेकर मुरादाबाद तक हाई वोल्‍टेज ड्रामा हो रहा है। 15 सदस्‍यीय यह प्रतिनिधिमंडल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में शनिवार को संभल जाने वाला था लेकिन सुबह सबेरे माता प्रसाद पांडेय के घर पहुंची पुलिस ने उन्‍हें रोक दिया है। माता प्रसाद के घर के बाहर पुलिस की घेराबंदी है। पुलिस ने माता प्रसाद पांडेय से फिलहाल घर में ही रहने का अनुरोध किया है।

श्रावस्ती में नेशनल हाइवे 730 पर शनिवार को तेज रफ्तार जायलो कार व यात्रियों से भरी टेंपू में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी। श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर के पास नेशनल हाइवे 730 पर जायलो कार व यात्रियों को लेकर जा रही टेंपू में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण रही कि टेंपू व जायलो कार हाइवे के किनारे खड्ड में जा गिरे।

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार की सुबह यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में एक सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोके जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोकने के लिए शनिवार सुबह लखनऊ में माता प्रसाद पांडे के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में लिखा कि प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है।

श्रावस्ती में नेशनल हाइवे 730 पर शनिवार को तेज रफ्तार जायलो कार व यात्रियों से भरी टेंपू में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *