स्पेशल क्राइम यूनिट की सफलता: 10 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल क्राइम यूनिट ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. इस ऑपरेशन में 31 वर्षीय शेख नदीम, पिता शेख हकीम, निवासी इटाटिकिरी, थाना कृष्णा नंदपुर, जिला जगतसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई 27 सितंबर को सुबह 5 बजे धौली जंक्शन, भुवनेश्वर में की गई.

 पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल क्राइम यूनिट ने पिछले एक महीने से शेख नदीम की निगरानी कर रही थी. वह भुवनेश्वर और आसपास के स्थानीय डीलरों को हथियार बेचने की फिराक में था. 27 सितंबर को तड़के डिप्टी सीपी अनूप कानूनगो के नेतृत्व में यूनिट ने धौली जंक्शन पर नदीम को उसकी लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा. तलाशी में उसके नीले रंग के रकसैक बैग से 10 पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, 10 मैगजीन, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद हुई. इस मामले में स्पेशल क्राइम यूनिट ने केस नंबर 7/2025, धारा 25(1A), (1B) आर्म्स एक्ट 1959 के तहत मामला दर्ज किया. ओडिशा पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *