इंदौर में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन लोगों की मौत

इंदौर। इंदौर के तेजाजी नगर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर सहित तीन की मौत हो गई। कार सवार एक युवती घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तेजाजी नगर के रालामंडल में दुर्घटना उस समय हुई जब कार सवार युवक-युवतियों पार्टी मनाकर लौट रहे थे।

हादसे में मृत लोगों के नाम प्रखर कासलीवाल, मान संधु और प्रेरणा बच्चन है। वहीं अनुष्का राठी घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में कार का अलगा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक का ड्राइवर भी मौके से भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *