तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी 2 बाइक को टक्कर, हादसे में 5 छात्रों की मौत

कांकेर 27 दिसंबर 2024। जिले के भानुप्रतापपुर में गुरुवार को दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसा भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी के पास आज शुक्रवार को करीब 3:00 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज़ थी और उसने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पांचवें व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *