एसएसपी ने भाजपा को वोट डलवाने का दवाब बनाया, शिवपाल यादव का बड़ा हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। बरेली में शिवपाल ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नौ सीटों पर उपचुनाव में भाजपा ने गुंडई की। उन्होंने पर पुलिस और प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोटों की लूट की गई और प्रशासन चुप रहा है। एसएसपी सरकार के लिए वोट मांग रहे थे। वोट डलवाने का दबाव बना रहे थे। चुनाव जीतने के लिए भाजपा जो हथकंडे अपना रही वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश की जनता से झूठ बोला है। झूठ बोलकर के कोई विकास का काम और जो भी घोषणा करते थे आज तक नहीं किए। आप देख रहे हो कि 8 साल उत्तर प्रदेश की सरकार को हो गए हैं पर कोई काम नहीं किया। सड़क को सही करने के लिए कहे थे पर नहीं कराया।

बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवपाल यादव ने कहा कि बेईमान अधिकारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। शिवपाल ने कहा कि सपा के मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक नहीं जाने दिया गया। वोटरों से आधार कार्ड छीन कर उन्हें पोलिंग केंद्र से भगा दिया जा रहा था। भाजपा के शासनकाल में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है। निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। शिवपाल का दावा किया कि इन स्थिति में भी हमने डटकर मुकबला किया। सपा उपचुनाव में 5 से 6 सीटें जीतने में सफल रहेगी।

शिवपाल यादव बरेली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार शाम पहुंचे थे। गुरुवार सुबह सपा के पूर्व सांसद वीरपाल यादव से मुलाकात करने के बाद उनके घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। करहल हत्या मामले कहा कि करहल हत्या का मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा है और इसमें कोई राजनीतिक साजिश नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *