रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव सट्टा एप का मामला सीबीआई को सौंपा है। महादेव सट्टा एप को लेकर कुल 70 केस दर्ज हैं। इन सारे प्रकरण सीबीआई को सौंपा गया है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, 70 केस महादेव एप के संदर्भ में दर्ज थे। । एक से बढ़कर अनेक प्रदेशों का ये मामला है। कुछ मुख्य आरोपी विदेश में भी है, ऐसी जानकारी है। सारे विषयों को देखते हुए सारे प्रकरण CBI को सौंप दिया गया है। अब CBI इस पर गंभीरता से जांच करेगी और कठोरता के साथ इस पर कार्रवाई होगी। विदेशों में भी जो लोग है उनको भी भारत लाया जाएगा।