प्रांतीय झेरिया नाई सेन समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

दिनांक 28/09/2024, शनिवार को दुर्ग, छत्तीसगढ़ में प्रांतीय झेरिया नाई सेन समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की शुरुआत समाज के ईष्ट देव संत शिरोमणी सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना के साथ हुई। समाज के जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर, स्वर्गीय पिता श्री खम्मन लाल सांडिल्य और स्वर्गीय श्री युगल किशोर सेन जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथियों के रूप में श्री अरुण वोरा, पूर्व विधायक दुर्ग, और प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण सेन जी उपस्थित थे। उनके साथ ही प्रदेश संरक्षक, पदाधिकारी, जिला और ब्लॉक प्रमुख, और समाज के स्वजातीय बंधु भी उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही का एजेंडा प्रदेश सचिव श्री प्रद्युम्न श्रीवास जी ने प्रस्तुत किया, जिसमें समाज के विकास और कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण सेन जी ने अपने संबोधन में समाज के पूर्वजों को नमन करते हुए झेरिया नाई सेन समाज की एकता और संगठन की शक्ति को सराहा। उन्होंने समाज के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने भी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस बैठक में विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों और समाज सेवकों ने अपने-अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में राधेश्याम सेन, दौलत राम सेन, ईश्वर सेन, डॉ. सुमन कौशिक, राकेश कौशिक, हेमंत सेन, भूपेंद्र सेन, जीवधान सेन, प्रदीप कौशिक, रामकरण कौशिक, तोष कुमार कौशिक, बीरेंद्र सेन, रुखम सेन, और राधेश्याम कौशिक सहित समाज के वरिष्ठ जन और युवा साथी उपस्थित थे।

इस बैठक के समापन पर सभी उपस्थित समाज के सदस्यों ने संत शिरोमणी सेन जी महाराज के जयकारों के साथ बैठक का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *