रायपुर राजभवन में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, 55 शिक्षकों को किया गया सम्मानित..

राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति में आज राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित रहे।
इस समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। .राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि समाज में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है,,,पहले के पढ़ाने के तरीके और अब के पढ़ाने तरीके में बहुत अंतर है,,,हर क्षेत्र में बदलाव लगातार हो रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं,,,नई शिक्षा नीति को लेकर भी
समग्र रूप से बेहतर बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है,,,समाज में बदलाव लाने और देश में सर्वश्रेष्ठ नागरिक बनाने में शिक्षकों की भूमिका होती है,,,माता-पिता एक बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक द्वारा उसे बच्चों को उज्जवल भविष्य प्रदान की जाती है,,जीवन के हर कदम में हमारे साथ खड़े रहने वाले शिक्षक होते हैं,,, पढ़ाने ने के दौरान बच्चों को नैतिक शिक्षा अनिवार्य_है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी,,, भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्व सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन को किया याद,,,आर्यभट्ट नागार्जुन का किया जिक्र,,,सीएम ने कहा_इंटरनेट की दुनिया में ज्ञान भले ही एक क्लिक पर उपलब्धि होता है लेकिन अनुभव पूर्ण ज्ञान जीवन जीने की कला उत्तम शैली केवल विद्यालयों में शिक्षक के जरिए ही संभव है,,,,लोकल से ग्लोबल तक शिक्षा की बात मुख्यमंत्री ने कही,, कहा 18 स्थानीय भाषाओं में छग में पढ़ाई की शुरुआत की है,,,क्षेत्र में शिक्षक लगातार काम कर रहे हैं और बच्चों की नीव तैयार कर रहे हैं,,,नक्सलवाद का अंधियारा छटने से बस्तर में अब शिक्षा का नया उजाला फैल रहा है, रोबोटिक और एआई शिक्षा का भी आरंभ किया गया है,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *