गुरुवार को पखांजूर महाबंद को सफल करने की अपील क्षेत्रवासिओ से की है।गौरतलब है की बांग्लादेश में हो रहे हिदुओं के साथ घटना को लेकर पखांजूर के बंग समुदाय के लोग काफ़ी आक्रोषित हैँ।समाज के लोगो की मांग है की बंगलादेश के घटनाओ मे संलिप्त आरोपीओ पर कार्रवाही हो और पीड़ित हिन्दुओ को तत्काल राहत सुविधा मुहैया कराई जाये।जिसको लेकर भारत सरकार को भी मदद करने की मांग समाज के लोगो ने की।
बताना लाजमी होगा की बंगलादेश मे हिन्दुओ को तत्काल राहत सुविधा मुहैया कराने की मांग लेकर गुरुवार को पुरे बंग समुदाय के लोग पखांजूर मे एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। जिसके संबंध मे रणनीति तैयार की जा रही हैँ।अंदाजा लगाया जा रहा हैँ की इस प्रदर्शन मे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों से भी बंग समुदाय के लोग एकजुट होंगे।इस मे प्रदर्शन मे करीबन पचास हजार से अधिक की संख्या एकजुट होने की संभावना आयोजको ने जताई हैँ।जिसको लेकर आज पदाधिकारिओ ने पखांजूर एसडीएम से मिलकर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की हैँ।ताकि प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय वरदात न हो।निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति द्वारा आयोजित प्रदर्शन 29 अगस्त गुरुवार को तय किया गया हैँ।इस विशाल सभा में पखांजूर क्षेत्र के तमाम बाजार,दुकान बंद रखने की अपील की गई हैँ।इस महाबंद को सफल बनाने के लिए बीजेपी,कांग्रेस तथा अन्य दल एक साथ एकजुट होकर तैयारी कर रहे हैँ।
बाइट 01-मनोज मंडल/प्रदेश अध्यक्ष निखिल भारत बंगाली समिति
बाईट 02 मोनिका साहा, अध्यक्ष नगर पंचायत पखांजूर।