बीते दिनों गाजियाबाद की डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। टिप्पणी के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक विरोध प्रदर्शन मेंसयति नरसिंहानंद गिरि के विवादित बयान के विरोध में डासना देवी मंदिर के बाहर पथराव करने के मामले में वेव सिटी पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस घटना में अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने 29 सितंबर को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था। तीन अक्तूबर को भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद सिहानी गेट पुलिस ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज किया था। चार अक्टूबर की रात दूसरे समुदाय के लोगों भीड़ ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए डासना देवी मंदिर की तरफ कूच कर दिया था। पुलिस के रोकने पर भीड़ ने पथराव कर दिया था। पुलिस इस घटना में अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। शुक्रवार को वेव सिटी पुलिस ने मोमीन और वाहिद को गिरफ्तार किया।
डासना देवी मंदिर के पास हुए बवाल में कई आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अब दो नए आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर आरोप है कि वो डासना देवी मंदिर और पुलिस पर हुए पथराव में शामिल थे। पुलिस ने मोमिन और शाहिद को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। इससे पहले भी पुलिस ने 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस मामले की सक्रियता के साथ जांच कर रही है। सभी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। इस मामले में सैकड़ों लोगों पर पत्थरबाजी का आरोप लगा था।