शपथग्रहण से चंद घंटे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से राजनीति तूफान आया है। कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे एक बार फिर से नाराज हो गए हैं। सूत्रों से खबर मिली है कि शिंदे का फोन आउट ऑफ कवरेज बता रहा है। शिंदे देवेन्द्र फडणवीस का फोन तक नहीं उठा रहे हैं। शिवसेना विधायक उन्हें मनाने में लगे हुए हैं।
दरअसल शिंदे पहले ही सीएम पद छोड़ने के एवज में गृह मंत्रालय मांग रहे थे। हालांकि बीजेपी के कई कोशिशों के बाद शिवसेना चीफ गृह मंत्रालय नहीं लेने की मांग की जिद को छोड़ तो लेकिन शपथ ग्रहण के इन्विटेशन कार्ड में शिंदे का नाम नहीं होने पर नाराज हो गए हैं। कार्ड पर फडणवीस और अजित पवार का नाम है, लेकिन शिंदे का नाम नहीं है।
अब एकनाथ शिंदे फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम बनेंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है। इससे पहले खबर आई थी कि शिंदे उपमुख्यमंत्री होंगे और वह आजाद मैदान में होने वाले समोराह में शपथ भी लेंगे। शिवसेना के नेता चाहते हैं कि शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लें।
तीसरी बार सीएम बन रहे फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वह आजाद मैदान में शपथ लेंगे। समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने और 23 नवंबर को उसके परिणाम सामने आ जाने के करीब दो हफ्ते तक बातचीत चली और फिर आज फडणवीस के नेतृत्व में सरकार का गठन होने जा रहा है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 132 सीट जीतने के साथ ही बीजेपी के सबसे मजबूत होकर सामने आने के बाद फडणवीस इस पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा के अलावा भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों समेत 2 हजार VIPs को न्योता भेजा गया है। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन शपथ दिलवाएंगे। 40 हजार लोगों के आने की संभावना है।