झारखंड में BJP का कड़ा ऐक्शन, 30 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला; लिस्ट में किस-किसके नाम शामिल

झारखंड में पहले चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सख्त रवैया अपनाया है। पार्टी ने घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन करने वाले 30 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया। इसकी जानकारी पार्टी ने एक बयान के जरिए दी। बीजेपी ने बताया कि विभिन्न विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले 30 नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी ने बताया कि सभी बागी भाजपा नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महामंत्री और सांसद डॉ.प्रदीप वर्मा ने विधानसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन कर पार्टी की नीतियों के विरुद्ध विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे ऐसे 30 भाजपा के बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित किया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चंद्रमा कुमारी पलामू ,कुमकुम देवी हजारीबाग, लक्ष्मी देवी पलामू,जूली यादव दुमका ,बलवंत सिंह लातेहार, अरविंद सिंह खरसावां, बटेश्वर मेहता हजारीबाग, भैय्या बांके बिहारी हजारीबाग,चितरंजन साव बोकारो,कर्नल संजय सिंह पलामू, हर्ष अजमेरा हजारीबाग, हजारी प्रसाद साहू रांची ग्रामीण, मिसिर कुजूर गुमला, मिस्त्री सोरेन पाकुड, मुकेश कुमार शुक्ला पाकुड, पुष्परंजन पलामू और राजकुमार सिंह जमशेदपुर महानगर को निष्कासित किया गया है।

इसको अलावा रामावतार केरकेट्टा रांची ग्रामीण,रामदेव हेम्ब्रम पूर्वी सिंहभूम,रामेश्वर उरांव लोहरदगा, संतोष पासवान लातेहार, शिवचरण महतो पाकुड,शिवशंकर बड़ाइक खूंटी,शिव शंकर सिंह जमशेदपुर, सुरेंद्र मोदी हजारीबाग, उपेंद्र यादव गढ़वा, उमेश भारती चतरा,विकास सिंह जमशेदपुर महानगर, विमल बैठा जमशेदपुर महानगर, विनोद सिंह पलामू को भी पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *