पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास बोरी में शराब रखकर ग्राम मुरेठी की ओर जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को ग्राम मुरेठी रोड सिलतरा में चिन्हांकित कर रोककर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुल्तान अली निवासी ग्राम सिलतरा धरसींवा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर शराब रखा होना पाया गया।
जिस पर आरोपी सुल्तान अली को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध रूप से रखें 48 पौवा देशी शराब कीमती 4,800/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 174/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -सुल्तान अली पिता स्व. मंजूर अली उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 20 ग्राम मुंगाडीह ग्राम सिलतरा थाना धरसींवा रायपुर।