गर्मी छुट्टियों का शेड्यूल बदला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने की घोषणा, अब 2 जून से 28 जून तक रहेगा समर वेकेशन

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टियां रद्द कर दी गई है. पहले 12 मई से 6 जून तक समर वेकेशन निर्धारित था, लेकिन अब हाईकोर्ट की समर वेकेशन 2 जून से 28 जून तक होगी. यह आदेश चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किया गया है.

बता दें कि इसके पहले 1 मई को जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में बताया गया था कि हाईकोर्ट 12 मई से 6 जून तक बंद रहेगा और इस दौरान कुछ चयनित तिथियों पर अवकाशकालीन बेंच न्यायिक कार्य करेगी. लेकिन अब समर वेकेशन की नई तिथि घोषित हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *