सूरजपुर कांड का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार,

सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्‍नी और बेटी के हत्‍या के आरोपी कुलदीप साहू को छत्‍तीसगढ़ की ही बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वह गढ़वा (झारखंड) भाग गया था। वहां से बस से अंबिकापुर जा रहा था। तभी पुलिस ने बलरामपुर में उसे पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस कुलदीप के मोबाइल के जरिये उसका लोकेशन ट्रेस कर रही थी। तभी उसका लोकेशन गढ़वा बस स्‍टैंड में मिली। कुलदीप वहां से अंबिकापुर जाने वाली बस में सवार हुआ था। जैसे ही बस बलरामपुर पहुंची, पुलिस ने उसे घेर लिया। बलरामपुर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अब उसे सूरजपुर लाने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *