सुरेश रैना की सीएसके में वापसी के संकेत, लेकिन कोच ने किया इनकार

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी और सीजन का अंत भी जीत के साथ किया लेकिन इसके बीच टीम ने कुल 12 मुकाबले खेल और 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। रविवार को एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 83 रन से शिकस्त दी। चेन्नई का सीजन खत्म होते ही धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई, हालांकि पांच बार चैंपियन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा है कि संन्यास पर सोचने के लिए उनके पास अभी बहुत समय है। इस बीच सुरेश रैना एक बयान से सबको चौंका दिया, जिसमें उन्होंने हिंट दिया है कि शायद वह अगले सीजन चेन्नई के खेमें में नजर आ सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच के दौरान सुरेश रैना ने कमेंट्री में हिंट दिया कि वह शायद अगले साल चेन्नई की टीम में शामिल हो सकते हैं। रैना ने बातों ही बातों में इशारा किया है कि वह शायद फ्रेंचाइजी के लिए बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस सीजन माइकल हसी इस भूमिका में दिखे थे। हालांकि चेन्नई के सहायक बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने रैना के बयान पर कहा, ”मुझे पता नहीं, मुझे उनसे पूछना होगा, अगर उन्होंने ये कहा।”

मैच के दौरान रैना ने आकाश चोपड़ा और संजय बांगर के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन को लेकर चल रही बातचीत में दावा किया कि चेन्नई नए बैटिंग कोच की तलाश में है। चोपड़ा ने इस सवाल का जवाब देते हुए पूछा कि क्या अगले कोच के नाम के पहले अक्षर एस से शुरू होते हैं। रैना ने हंसते हुए जवाब दिया, “उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक बनाया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *