ओलिवुड गायक हुमान सागर की संदिग्ध मौत

ओडिशा। प्रसिद्ध ओलिवुड गायक हुमान सागर की सनसनीखेज और संदिग्ध मौत के मामले में ट्विन सिटी कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई गायक की मां सेफाली सुना की शिकायत के आधार पर की गई है। शहर पुलिस ने कटक के मरकट नगर थाना में आज सुबह उनकी शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(2), 351(2), 3(5), 115(2), 318(4) और 61 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के अंतर्गत अप्राकृतिक मौत का एक अलग मामला भी पंजीबद्ध किया है। सेफाली सुना ने अपनी शिकायत में बेटे हुमान सागर की असमय और संदिग्ध मौत को लेकर गहन, पारदर्शी और बहुआयामी जांच की मांग की है, जिसमें वित्तीय लेन-देन और संभावित अनियमितताओं की जांच भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *