लॉरेंस बिश्नोई पर गाने बनाने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- बेवकूफ लोग

स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी बात जरूर रखती हैं। कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि एक्ट्रेस को इससे फर्क नहीं पड़ता। अब हाल ही में स्वरा ने उन लोगों की क्लास लगाई है जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर गाने बना रहे हैं।

लॉरेंस पर बने गानों पर भड़कीं

दरअसल, किसी ने लॉरेंस पर बने गानों के पोस्टर शेयर किए हैं। इन पोस्टर्स को शेयर कर शख्स ने लिखा कि लॉरेंस बिश्नोई पर 100 गाने बनाए गए हैं। इसके बाद स्वरा ने लिखा,हम कितने बेवकूफ और खतरनाक बन गए हैं।

बता दें कि सलमान खान को बिश्नोई ने कई बार जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं सलमान के घर के बाहर गोलियां तक चलाई गई थीं।

प्रोफेशनल लाइफ

स्वरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म मिमासा में नजर आई थीं जो साल 2022 में रिलीज हुई थी और इसे मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। अभी स्वरा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

स्वरा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2023 फरवरी में फाहद अहमद से शादी की थी। वहीं पिछले साल ही सितंबर में वह बेटी की मां बनी हैं और फिलहाल परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *