पोषक तत्वों की कमी के लक्षण जो अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं: जानें क्या होता है असर

हेल्दी बॉडी के लिए शरीर को ढेर सारे मिनरल्स, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स की जरूरत होती है। कई बार जब इन पोषक तत्वों की कमी होने लगती है तो शरीर कुछ संकेत देता है। ये संकेत किसी ना किसी तरह की शारीरिक दिक्कत के तौर पर दिखता है। जिसे लोग इग्नोर कर देते हैं। क्योंकि ये परेशान काफी छोटी होती है। जैसे बालों में डैंड्रफ होना या फिर हल्की सी चोट लगने पर काला पड़ जाना। लेकिन ये सारी समस्याएं पोषक तत्वों की कमी को दिखाती है। ऐसी ही 6 समस्याएं जो अक्सर न्यूट्रिशन की कमी की वजह से होती है और समय रहते इन्हें दूर कर लेने में भलाई है।

मसूड़ों से खून आना

अगर आपके मसूड़ों से बिना चोट लगे ऐसे ही कभी खून आ जाता है। तो ये समस्या विटामिन सी की कमी से होती है। विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन में खास भूमिका निभाता है और मसूड़ों में भी कोलेजन का खास रोल होता है जो टिश्यूज को मजबूत बनाते हैं और दूसरे टिश्यूज से जोड़ते हैं। जिससे मसूड़े दांत को पकड़कर रखते हैं। विटामिन सी की कमी से मसूड़े की पकड़कर कमजोर हो जाती है और खून आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है।

मुंह में छाले हो जाना

बार-बार मुंह के अंदर छाले हो जाते हैं। तो ये आयरन, फोलेट या फिर विटामिन बी 12 की ओर इशारा करते हैं। इसलिए अगर आप गुटखा, पान, तंबाकू, सिगरेट जैसी चीजें नहीं खाते और अक्सर मुंह में छालों से परेशान रहते हैं तो खानपान में इन चीजों की पूर्ति जरूर करें।

कम उम्र में ही बाल सफेद होना

बढ़ती उम्र में बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन अगर आपकी उम्र महज 30 साल है और बाल सफेद हो रहे। जबकि आप किसी तरह का हेयर कलर या केमिकल वाले ट्रीटमेंट नहीं लेते हैं। तो इसका कारण शरीर में कॉपर, फोलेट या विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। शरीर में इन तीनों चीज की पूर्ति कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकती है।

स्किन पर सफेद रंग के दाने सा उभर आना

चेहरे पर या स्किन पर स्किन के कलर के ही दाने से उभर आते हैं तो इसके कई कारण होते हैं। जैसे कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होना या फिर पोर्स ब्लॉक होने की वजह से व्हाइहेड्स होना। कई बार फंगल इंफेक्शन भी होता है लेकिन इसमे पस होता है। अगर दाने सूखे से उभरे हुए हैं तो ये ओमेगा 3फैटी एसिड की कमी को दिखाते हैं। बेसिकली शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल कम होकर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। वहीं ये व्हाइट बम्प्स विटामिन ए की कमी की ओर भी इशारा करते हैं।

फटे होंठ

गर्मी, बारिश हर मौसम में होंठ फट जाते हैं तो ये शरीर में विटामिन बी 2 की कमी की ओर इशारा करता है। विटामिन बी 2 की कमी से स्किन पपड़ी की तरह उखड़ने लगती है। इस तरह होंठ फटना विटामिन बी 2 की कमी का संकेत होता है।

जल्दी से चोट लगना

चलते-फिरते हल्की सी ठोकर लगते ही मसल्स में चोट लग जाती है और वहां स्किन के ऊपर काला-नीला या गहरे लाल रंग का धब्बा बन जाता है। तो ये शरीर में विटामिन के या विटामिन सी की कमी से होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *