कांकेर/ जिले के शासकीय कर्मचारियों को Government e-Marketplace ¼GeM) पोर्टल के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू कराने कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा जेम पोर्टल के महत्व, इसके माध्यम से शासन-स्तर पर पारदर्शी क्रियान्वयन और त्वरित खरीदी प्रक्रिया सुनिश्चित करने, उत्पाद एवं सेवाओं के पंजीयन, निविदा प्रक्रिया, तथा ऑनलाइन भुगतान प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों को बताया गया कि जेम पोर्टल से शासन की खरीद प्रणाली और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी है। साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पादकों व सेवा प्रदाताओं को भी इसका सीधा एवं प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री राकेश तिवारी सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।