सरकारी आवास से बेड, बेसिन और AC भी ले गए तेजस्वी, BJP ने लगाया आरोप

बिहार में अब डिप्टी सीएम के सरकारी बंगले को लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगला खाली किया तो यहां का सामान भी साथ लेकर चले गए. बिहार बीजेपी मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी नेता ने जब 5 देशरत्न मार्ग आवास खाली किया तो अपने साथ सरकारी आवास का बेड, एसी और बेसिन तक निकाल ले गए.

बीजेपी ने कहा कि वह जल्द ही भवन निर्माण विभाग की तरफ से दी गई सामानों की लिस्ट जारी करेंगे. बता दें कि दो दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने इस आवास को खाली किया है. अब यह आवास मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित हुआ है.

बता दें कि लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सोमवार को लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने इस मामले में लालू यादव उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को जमानत दे दी है.

आरोपियों को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि उन्हें बिना गिरफ्तार किए ही आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया. इसलिए अदालत सभी को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत देती है. सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत से कहा कि राबड़ी देवी, हेमा यादव और मीसा यादव को जमानत देने के पिछले आदेश की तरह ही डायरेक्शन दिये जा सकते हैं. इसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों को अपने पासपोर्ट अदालत में जमा करने का निर्देश दिया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *