शराब से मौत के आंकड़ों पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, मंत्री बोले- गलती होगी तो सुधार लेंगे

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। विधानसभा में दूसरे दिन राज्य में शराब से हुई मौतों का मामला उठा। नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने राजद विधायकों के एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार में साल 2016 के बाद से अब तक शराब से कुल 156 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही श्रवण कुमार ने विधानसभा में यह भी जानकारी दी कि राज्य में शराबबंदी सख्ती से लागू है और शराब-ताड़ी कारोबार में लगे गरीबों के जीवकोपार्जन के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और उन्हें इस धंधे से निकाल रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो 156 मौतें हुई है। वो पूरे बिहार का है या फिर सिर्फ तीन जिले का है? आंकड़ें सही कर लें। तेजस्वी यादव ने इसके बाद तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि शराब के धंधे में शामिल ज्यादातर तो गरीबों पर ही कार्रवाई होती है। लेकिन बिहार में जो ट्रक भर-भर के शराब आता कहां से है, बन कहां रहा रहा है? किसी बड़े आदमी पर आपने कार्रवाई क्यों नहीं की है? ट्रक बर-भार कर जो सामना आ रहा है उसपर क्या कार्रवाई हुई है? तेजस्वी यादव ने पूछा कि बड़ी मछलियों पर क्या कारर्वाई कर रहे हैं? तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री बार-बार इस मुद्दे पर समीक्षा बैठक तो करते हैं लेकिन कार्रवाई क्या हुई है?

इसपर नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि विधानसभा में इन सब लोगों ने शपथ ली थी कि शराब नहीं पीएंगे और जो बेच रहे हैं उनके बारे में बताएंगे। लेकिन एक भी आदमी के बारे में इन्होंने नहीं बताया है। सरकार की मंशा साफ है कि किसी भी हालत में राज्य का कोराबीरो हो या विदेश का कोराबारी हो या बाहर का कारोबारी हो उसपर कार्रवाई होगी। तेजस्वी यादव द्वारा आकंड़ों को लेकर उठाए गए सवाल पर नीतीश के मंत्री ने कहा कि आपकी बातों की समीक्षा करेंगे और उसमें गलती होगी तो सुधार भी लेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *