‘ठकठक गैंग’ का बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, कार का शीशा तोड़कर चुराता था कीमती सामान

नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में वाहनों के शीशे तोड़कर लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चुराने वाले एक शातिर बदमाश को नोएडा थाना सेक्टर 24 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे पकड़ लिया. आरोपी के पास से कई सामान भी बरामद हुआ है.

नोएडा एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी काफी समय से अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम दे रहा था. आरोपी को मुठभेड़ के बाद मौके से गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध पिस्टल, पांच चेक बुक और चोरी की 10 हजार 700 रुपये नकदी बरामद की गई है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

मनीष कुमार मिश्रा ने आगे बताया कि बदमाश पर कई गंभीर आरोप हैं. गिरफ्तार आरोपी और उसका गिरोह नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में डकैती और चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है. पुलिस अब उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनके भी गिरफ्तार होने की उम्मीद है. आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है.

बता दें कि कुछ महीने पहले नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पकड़ा था, जो मोबाइल टावर्स से रेडियो रिसीवर चुराता था और रिपेयरिंग के बाद मार्केट में नया बताकर बेचता था. नोएडा पुलिस मुताबिक, एनसीआर में मोबाइल टावर्स से रेडियो रिसीवर यूनिट्स और अन्य वस्तुओं की चोरी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है और इसमें शामिल छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *