एंकर :- उमरकोट/रायघर, नबरंगपुर ज़िले के उमरकोट विधानसभा क्षेत्र के बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं जननेता स्वर्गीय जगबन्धु माझी तथा उनके अंगरक्षक स्वर्गीय प्रशांत कुमार (पिंकु) पात्र का 15वां शहादत दिवस आज गोणार में श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर बीजू जनता दल के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं आम जनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में वक्ताओं ने कहा—
“स्वर्गीय जगबन्धु माझी ने ओडिशा की राजनीति में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाई थी। उनका सेवा भाव और साहसिक चरित्र आज भी लोगों के दिलों में अमर है।”
सभा के दौरान वातावरण “शहीद जगबन्धु माझी अमर रहें” और “शहीद पिंकु पात्र अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
आज के निम्न दबाव जनित वर्षा को नज़रअंदाज़ कर बड़ी संख्या में बीजद कार्यकर्ता उपस्थित होकर सामूहिक रूप से सुरुखुरु में इस शहादत सप्ताह का आयोजन करते दिखाई दिए।
(संवाददाता :- नबरंगपुर से, रसिक सरकार। कांकेर एक्सप्रेस)