कांकेर के माकडी से भानु की ओर जा रहे एक हाइवा सीजी 19BM7864 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पलट गयी है। हाइवा मे गिटटी और मुरूम भरा हुआ था जो भानू कि ओर जा रही थी और मुरडोगरी के समीप सडक किनारे अचानक पलट गयी ।घटना की जानकारी मिलते ही हाइवे पेटोलियम 1 की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली और वाहन चालक को गंभीर चोटें आई थी जिसे जिला अस्पताल कांकेर मे भर्ती कराया गया है। घटना की वजह अभी तक सामने नही आई है।