टीवी का फेमस क्राइम बेस्ड शो ‘क्राइम पेट्रोल’ समाज में हो रहे अपराधों को दिखाता है। ये शो सच्ची घटनाओं और अपराधों पर बेस्ड है। इसमें काम करने वाले कलाकारों का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपराध से सावधान करना और अपराध से जागरूक करना होता। लेकिन जब यही जागरूक करने वाले ही अपराध को अंजाम देने लगें तो ये आपके लिए बेहद हैरान करने वाला होगा। इसी धारावाहिक यानी ‘क्राइम पेट्रोल’ में काम करने वाली एक्ट्रेस शबरीन ने ऐसा कांड कर दिया, जिसके बाद वो सलाखों के पीछे पहुंच गई हैं।
एनएनआई के अनुसार, ‘क्राइम पेट्रोल’ की शबरीन का एक ब्रजेश सिंह नाम के युवक से प्यार करती थी। उनके बीच प्रेम संबंध काफी वक्त तक चला। लेकिन ब्रजेश के परिवार इस रिश्ते के खिलाफी थे और उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया। वहीं, ब्रजेश ने भी अपने परिवार का ही साथ दिया। इस बात ने शबरीन को अंदर तक तोड़कर रख दिया। उसने ब्रजेश और उसके परिवार को सबक सिखाने का फैसला किया। शबरीन ने ब्रजेश के साढ़े तीन साल के भतीजे प्रिंस का अपहरण कर लिया। बच्चे के लापता होते ही पूरा परिवार परेशान हो गया।
बच्चे के लापता होते ही ब्रजेश के परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस में की। इसके बाद महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने शबरीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रिंस शनिवार को रोज की तरह स्कूल गया था। दिन में करीब 11 बजे शबरीन वहां पहुंची और दवा दिलाने के बहाने उसे साथ लेकर चली गई। वालिव पुलिस के अनुसार, बृजेश का भतीजा प्रिंस रोजाना की तरह ही स्कूल जाता था। शनिवार को भी वह स्कूल गया। वहीं, शबरीन सुबह करीब 11 बजे उसके स्कूल पहुंची और उसे दवा दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर चली गई। चूंकि, प्रिंस पहले से ही उसे जनता था इसलिए वो बिना किसी दिक्कत के शबरीन के साथ आराम से चला गया। लेकिन जब देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तब परिवार वाले परेशान हो गए और जब पता किया तो शबरीन का नाम सामने आया। बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर शबरीन का पता लगाया और प्रिंस को नैगांव के फ्लैट से मुक्त कराया।