हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत में सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के चयन को लेकर बड़ी बाधा आ गई है.

सूत्रों का कहना है कि पार्टी को कांग्रेस का फॉर्मूला स्वीकार्य नहीं है. बता दें कि हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है.

आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अगर कांग्रेस मौजूदा फॉर्मूले पर कायम रहती है तो कोई गठबंधन नहीं होगा. ऐसे में AAP हरियाणा में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस और बीजेपी के कई बागियों के AAP के टिकट पर लड़ने की उम्मीद है. आप उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को आ सकती है.

कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव भी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था. कांग्रेस ने सूबे की नौ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और एक सीट आम आदमी पार्टी के हिस्से में आई थी- कुरुक्षेत्र. हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं और एक लोकसभा क्षेत्र में औसतन नौ विधानसभा सीटें आती हैं. आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के 9:1 वाले फॉर्मूले से ही सीट शेयरिंग चाहती है. 10 परसेंट के इस फॉर्मूले के आधार पर आम आदमी पार्टी नौ विधानसभा सीटों की मांग कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *