सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV: लोगों के दिलों पर राज कर रही यह कार, फिर बनी नंबर-1

हुंडई क्रेटा की डिमांड भारतीय ग्राहकों के बीच से घटने का नाम नहीं ले रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी मई, 2025 में हुई मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में एक बार फिर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,860 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2024 में यह आंकड़ा 14,662 यूनिट था। आइए जानते हैं हुंडई क्रेटा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी

हुंडई क्रेटा के केबिन में एक नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉइस कैपेबल पैनोरमिक सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

एसयूवी में है 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

बता दें कि कंपनी ने कार में 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। हुंडई क्रेटा में ग्राहकों को सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा के साथ लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

कुछ ऐसा है हुंडई क्रेटा का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन और 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। हुंडई क्रेटा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 20.30 लाख रुपये तक जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *