बांदे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोच लिया है. जिसकी कीमत बताई जा रही है करीब 8 लाख 25 हजार रुपये ! मुखबिर की सटीक सूचना पर महाराष्ट्र जाने वाली सड़क पर फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी की गई और मौके पर ही तस्करों को पकड़ लिया गया!
तस्कर महाराष्ट्र के भूमकाम गांव से बांदे होते हुए पखांजूर गांजा सप्लाई करने जा रहे थे.
सवाल ये—क्या ये किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा है?
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है…
देखते रहिए… कांकेर एक्सप्रेस न्यूज़