कोलकाता रेप मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. वारदात की रात को आरोपी संजय रॉय द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक कोलकाता “पुलिस आयुक्त” के नाम पर पंजीकृत थी. सीबीआई ने दो दिन पहले ही आरोपी की बाइक को जब्त किया था. सीबीआई के अनुसार, आरोपी संजय रॉय की ये बाइक साल 2024 मई में रजिस्टर्ड कराई गई थी. पुलिस के नाम पर रजिस्टर्ड से बाइक से आरोपी ने नशे की हालत में 15 किलोमीटर का सफर तय किया था.
इस जानकारी के सामने आने के बाद मालूम होता है कि मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय और पुलिस के तार कहीं-न-कहीं आपस में जुड़े हुए हैं और ये सबूत सीबीआई के हाथ लग गए हैं. सीबीआई द्वारा जब्त की गई ये वही बाइक है जिसको आरोपी वारदात की रात नशे की हालत में चला रहा था. आरोपी ने वारदात की रात को इस बाइक से 15 किलोमीटर का सफर तय किया था.
वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि कोलकाता पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी वाहन और बाइक पुलिस आयुक्त कार्यकाल के तहत रजिस्टर्ड होते हैं.
सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई ये पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि उसके पास ये बाइक कहां से आई थी. क्या ये बाइक उसकी थी या किसी और की थी. जिसमें सीबीआई को मिली जानकारी में पता चला कि ये बाइक कोलकाता पुलिस कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड है. अब सीबीआई इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी के पास ये बाइक कहां से आई थी, क्योंकि एक सिविक वालंटियर होने के नाते पुलिस के नाम पर रजिस्टर्ड बाइक चलाने का संजय रॉय को कोई अधिकार नहीं था.
बता दें कि अगर कोई व्यक्ति पुलिस की बाइक का इस्तेमाल करता है तो इस व्यक्ति को किसी भी नाकाबंद, किसी भी बैरिकेड्स या किसी भी चेकिंग के दौरान नहीं रोका जाता. घटना वाले दिन भी आरोपी ने शराब पीने के बाद नशे में लगभग 15 किलोमीटर बाइक चलाइ थी और उसके बाद वह आरजी कर अस्पताल पहुंचा था. बाइक चलाते वक्त संजय रॉय ने पुलिस का हेलमेट भी पहना हुआ था. तमाम नाकाबंदी होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को नहीं रोका गया था.
आपको बता दें कि 8-9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई थी. सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात 31 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर का 8-9 अगस्त की रात कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया. वह बेहोशी की हालत में सेमिनार हॉल में मिली था. उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे.
.
Posted by :- Akash
कोलकाता पुलिस ने बैरिकेडिंग की है, लेकिन प्रदर्शनकारी भारी संख्या में सड़कों पर हैं. जगह-जगह नारेबाजी हो रही है.
12:45 PM (16 मिनट पहले)
टीएमसी ने विपक्ष पर लगाया ये आरोप
Posted by :- Akash
सत्तारूढ़ टीएमसी ने इस प्रदर्शन के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताया है. टीएमसी का कहना है कि विपक्ष राज्य में अशांति फैलाना चाहती है और माहौल बिगाड़ने के लिए उसने इस प्रदर्शन को हवा दी है.
12:44 PM (17 मिनट पहले)
नबन्ना भवन के बाहर थ्री लेयर सुरक्षा
Posted by :- Akash
कोलकाता पुलिस ने बताया कि ‘नबन्ना अभियान’ को देखते हुए शहर में 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. कुल 19 पॉइंट पर बैरिकेड लगाए गए हैं. अलग,अलग महत्वपूर्ण जगहों पर 5 एल्युमीनियम बैरिकेड बनाए गए हैं. नबन्ना भवन के बाहर कोलकाता पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस का 3 लेयर सुरक्षा घेरा रहेगा. अधिकारियों को अधिक सतर्क रहने और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की अपील की गई है. वाटर कैनन और बज्र वाहन भी तैयार रखे गए हैं.
12:44 PM (17 मिनट पहले)
छात्रों की हैं ये 3 मांग
Posted by :- Akash
छात्रों ने कहा कि विरोध एक फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारी 3 मांगे हैं. अभया के लिए न्याय, अपराधी के लिए मौत की सजा और ममता बनर्जी का इस्तीफा.