बिलासपुर। देर रात नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। उसकी हालत गंभीर है। स्कूटी को कार चालक करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते ले गया। गुस्साए लोगों ने कार चालक और उसके साथी को जमकर पीटा। भीड़ ने कपड़े फाड़कर पिटाई की है।
सरकंडा निवासी युवक अपनी एक्टिवा से घर जा रहा था, तभी एक सफेद रंग की कार में 2 युवक नशे में गाड़ी चलाते पहुंचे। एक्टिवा को सामने से इतनी जोरदार टक्कर मारी की युवक दूर जाकर गिरा। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी स्थित गंभीर है।
एक्टिवा कार के सामने हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद कार चालक महेश कुमार कश्यप और अजय कुमार मानिकपुरी एक्टिवा को सड़क पर घसीटते ले जा रहे थे। कार को लेकर नेहरू चौक से इंदिरा सेतु होते हुए पुराने सरकंडा पुल की तरफ भाग रहे थे। दोनों आरोपी घुरू के रहने वाले हैं।
वहीं सड़क पर खड़े लोगों ने कार में एक्टिवा फंसी देखकर पीछा करने लगे। कुछ दूरी में लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। कार में सिर्फ स्कूटी फंसी मिली। गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई की। जिसमें आधीरात लोग हंगामा कर रहे हैं।