हरियाणा की कुर्सी यहीं से होगी तय… वो 13 सीटें जहां कांग्रेस चल रही 5 हजार वोटों से पीछे!

चुनाव आयोग की तरफ से अपलोड किए गए नवीनतम रुझानों से पता चला है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 48 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाकर चल रही है. 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है. इसी बीच यह भी अपडेट है कि 13 सीटों पर कांग्रेस तकरीबन 5 हजार वोटों से पीछे चल रही है. यानी हरियाणा में मुकाबला कांटे की टक्कर का हो गया है.

पंचकूला- 3987
रादौर- 4075      
इंद्री- 2324    
असंध- 3178
राई – 1215
नरवाना- 2529
फतेहाबाद- 1318
आदमपुर- 4185
बदरा- 3592
दादरी- 4642
भवानी खेड़ा- 3587
कलानौर- 1178
होडल- 45

उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा है कि कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. वहीं, रुझानों में BJP आधी से अधिक सीटें जीतती दिख रही है.  पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस को ‘बहुमत मिलेगा.’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए किसी समर्थन की आवश्यकता होगी, उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी.

हुड्डा ने कहा कि इसका श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि वास्तविक श्रेय हरियाणा की जनता को जाता है.

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम रुझानों के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 48 सीट पर आगे है, जो 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से अधिक है. वहीं, कांग्रेस 36 सीट पर, निर्दलीय 3 पर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एक-एक सीट पर आगे हैं.

हरियाणा की 90 सीटों पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी सीट पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *