राम वन पथ गमन योजना के निर्माण कार्यों की होगी जांच..

रायपुर . भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में राम वन गमन पथ के निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप पर साय सरकार जांच समिति का गठन किया है. सात सदस्यीय समिति की अध्यक्षता बीजेपी के वरिष्‍ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर करेंगे.

बता दें कि विधानसभा के पिछले बजट सत्र के दौरान यह विषय प्रश्‍नकाल के दौरान उठा था. विधायक अजय चंद्राकर ने राम वन गमन पथ में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए योजना में चंद्रखुरी और चंपारण को जोड़ने पर भी आपत्ति की थी. चंद्राकर ने कहा कि इन दोनों स्‍थानों पर भगवान राम गए ही नहीं तो इन्‍हें क्‍यों राम वन गमन पथ में जोड़ा गया. विषय पर विधानसभा में लंबी बहस के बाद मंत्री ने सोशल ऑडिट कराने की घोषणा की थी.

इस घोषणा के बाद अब जाकर सरकार ने जांच समिति का गठन किया है. अजय चंद्राकर की अध्यक्षता में बनी समिति में अकलतरा विधायक राधवेंद्र कुमार सिंह को सदस्‍य बनाया गया है. वरिष्‍ठ इतिहासकार प्रो. डॉ. एलएस निगम, पुरातत्‍व संचालनालय के उप संचालक पीसी पारख, पुरातत्‍ववेता प्रभात कुमार, जल संसाधन विभाग के एसके टीकम और शशांक सिंह को सदस्‍य बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *