खुलने वाला है देश का सबसे बड़ा IPO, जानिए कितना हो सकता है प्राइस बैंड, ग्रे मार्केट में ₹280 प्रीमियम पर भाव

हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए अगले सप्ताह खुल सकता है। खबर है कि हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ का प्राइस बैंड प्रति शेयर 1,865 से 1,960 रुपये के बीच हो सकता है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, 3 बिलियन डॉलर का आईपीओ 14 अक्टूबर को बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह आईपीओ रिटेल और अन्य कैटेगरी के लिए 15-17 अक्टूबर को खुलेगा। सूत्रों ने कहा कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का मूल्य लगभग 19 बिलियन डॉलर होगा और स्टॉक की लिस्टिंग 22 अक्टूबर को हो सकती है। इधर, हुंडई मोटर ने मंगलवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि वह हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ के लिए उसके पास मौजूद 142 मिलियन (14.2 करोड़) शेयर बेचेगी। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने कहा कि इसके बाद भी उसके पास हुंडई मोटर इंडिया में 670 मिलियन (67 करोड़) शेयर या 82.5% हिस्सेदारी रहेगी।

लिस्टिंग के साथ ही हुंडई 2003 में मारुति सुजुकी के बाद से दो दशकों में पब्लिक सेक्टर होने वाली देश की पहली कार निर्माता बन जाएगी। हुंडई आईपीओ में नए शेयर जारी नहीं करेगी। इसमें उसकी साउथ कोरियाई मूल कंपनी तथाकथित “बिक्री की पेशकश” जरिए से रिटेल और अन्य निवेशकों को पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट में अपनी हिस्सेदारी का 17.5% तक बेचेगी। बता दें कि हुंडई ने जून में सेबी के पास आईपीओ की मंजूरी के लिए आवेदन किया था। उसे सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी 24 सितंबर को मिली थी। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, यह निर्गम पूरी तरह से प्रवर्तक हुंइर्ड मोटर कंपनी द्वारा 14,21,94,700 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे। सूत्रों ने पहले बताया था कि दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता कंपनी आरंभिक शेयर बिक्री के जरिये कम से कम तीन अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 25,000 करोड़ रुपये) जुटाने की कोशिश कर रही है।

हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में 1996 में परिचालन शुरू किया था और वर्तमान में यह विभिन्न खंडों में 13 मॉडल बेचती है। बता दें कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹280 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों के डिमांड लगातार घट रही है। Investorgain.com के मुताबिक, 28 सितंबर को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹500 प्रीमियम पर उपलब्ध थे और आज 8 अक्टूबर को ₹280 प्रीमियम पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *