नई दिल्ली: मौसम विभाग ने शुक्रवार को देशभर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी और लू का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ लू का रेड अलर्ट है। वहीं, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के साथ लू का येलो अलर्ट है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के 19 जिलों में आंधी और बारिश और पश्चिमी जिलों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तीन शहरों में लू का रेड अलर्ट, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों में आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 58 लोगों की मौत हो गई, जबकि राजस्थान में दो लोगों की मौत हो गई।
एमपी-यूपी में आंधी के साथ झमाझम
यूपी के 64 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 मिमी बारिश हुई। नोएडा में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में देर शाम मौसम खराब हो गया। आंधी-बारिश के कारण भोपाल, इंदौर, रायसेन में कई पेड़ उखड़ गए। प्रदेश के ऊपर से गुजर रहे मजबूत सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।
जानिए अपने इलाके का तापमान
| शहर | न्यूनतम (°C) | अधिकतम (°C) |
|---|---|---|
| जयपुर | 28 | 45 |
| भोपाल | 26 | 39 |
| इंदौर | 25 | 34 |
| रायपुर | 23 | 34 |
| रांची | 22 | 33 |
| पटना | 26 | 36 |
| लखनऊ | 26 | 36 |
| दिल्ली | 27 | 39 |
| शिमला | 16 | 27 |
| चंडीगढ़ | 24 | 31 |
| अहमदाबाद | 29 | 38 |
| मुंबई | 23 | 30 |
| कोलकाता | 27 | 35 |
| चेन्नई | 27 | 36 |
आज और कल का मौसम
23-24 मई को दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। राजस्थान के पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, गरज और हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट है। बाढ़ और पेड़ों के गिरने का भी खतरा है।
कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।