22 जून से सूर्य राहु के नक्षत्र में, 5 जुलाई तक इन राशियों की किस्मत तेज

सूर्य ग्रह आप पर मेहरबान हों तो मान-सम्मान बनाए रखने से कोई रोक नहीं पाएगा। यही नहीं सूर्य आत्मा, सम्मान, जीवन शक्ति के कारक भी माने जाते हैं। इस वक्त सूर्य मिथुन राशि में विराजे हुए हैं, जो बुध देव की राशि है। मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान हैं सूर्य, जो कल अपना नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 22 जून के दिन सुबह के लगभग 06:28 मिनट पर सूर्य ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं। सूर्य के इस नक्षत्र गोचर से जहां कुछ राशियों को मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी वहीं, कुछ के लिए समय मुश्किल भी रहेगा। आइए जानते हैं 22 जून को सूर्य के नक्षत्र बदलने से किन राशियों को होगा लाभ –
5 जुलाई तक इन राशियों की किस्मत तेज

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। करियर में मान-सम्मान बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करना शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

कन्या राशि: सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बिजनेस मीटिंग के कारण से यात्रा के योग हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *