डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की बीच पहली डिबेट खत्म हो चुकी है।

डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मंगलवार को पहली और संभवतः इकलौती बहस खत्म हो गई। इस बहस का 5 नवंबर होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। कई सर्वे ने पता चला है कि ट्रंप और बाइडेन में कांटे की टक्कर है। ऐसे में यह बहस निर्णायक साबित हो सकती है। इस डिबेट के दौरान कमला हैरिस और ट्रंप ने कई मुद्दों पर बातचीत की। दोनों उम्मीदवारों ने उन मुद्दों पर प्रमुखता से अपने पक्ष रखे जो वोटर्स के दिमाग में सबसे ऊपर हैं। इसके बाद अब हैरिस के चुनावी अभियान ने ट्रंप को दूसरे डिबेट की भी चुनौती दे दी है।

जहां डेमोक्रेट्स का कहना है कि बाइडेन के साथ हुए ट्रंप के पिछले डिबेट की तुलना में हैरिस ने बाजी मार ली है तो वहीं ट्रंप ने कहा है कि यह उनका अब तक का सबसे अच्छा डिबेट रहा है। अलग अलग मुद्दों पर दोनों पार्टियों ने वोटर्स को लुभाने के लिए कई तर्क दिए हैं।

बहस की पहले एक सवाल था कि हैरिस और ट्रम्प जो कभी मिले नहीं हैं, एक-दूसरे का अभिवादन कैसे करेंगे। हैरिस ने इस मुद्दे को सुलझाने में मदद की। वह ट्रम्प के पास उनके पोडियम पर चली गईं, अपना हाथ बढ़ाया और खुद का परिचय दिया, “कमला हैरिस।” इसके बाद बहस जल्दी ही पेस मोड में आ गया। हैरिस ने खुद को एक दूरदर्शी उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि बहस में ट्रम्प पुरानी रणनीति से काम लेंगे जहां वे सिर्फ झूठ का सहारा लेते है।

बहस के शुरुआती मिनटों में ट्रम्प और हैरिस अर्थव्यवस्था पर बहस करते दिखे। हैरिस ने हाल के हफ्तों में अपने द्वारा शुरू की गई आर्थिक नीतियों का विवरण दिया जिसमें छोटे स्टार्ट-अप के लिए पर्याप्त क्रेडिट शामिल है। वहीं ट्रम्प ने कहा कि वह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाएंगे। हैरिस की शुरुआती टिप्पणियों के बाद ट्रम्प ने कहा, “उनके पास कोई योजना नहीं है।”

दोनों उम्मीदवारों ने गर्भपात के बारे में भी तीखी बहस की। यह एक ऐसा मुद्दा जिस पर कई सर्वे से पता चलता है कि हैरिस का पलड़ा भारी है। ट्रंप ने यू.एस. सुप्रीम कोर्ट के 2022 के उस फैसले का बचाव किया जिसने गर्भपात के लिए संवैधानिक संरक्षण को समाप्त कर दिया। डेमोक्रेट लंबे समय से गर्भपात के संवैधानिक अधिकार का समर्थन करते रहे हैं। ट्रंप ने कहा, “मैंने इसे करके बहुत अच्छा काम किया। इसे करने के लिए साहस की आवश्यकता थी।” ट्रंप ने यह भी तर्क दिया कि कुछ राज्य जन्म के बाद बच्चों को गर्भपात की अनुमति देते हैं। ट्रंप के इस दावे पर हैरिस ने नाराजगी जताई।हैरिस ने पूछा, “लोग यही चाहते थे?” लोगों को इमरजेंसी रूम में देखभाल से वंचित किया जा रहा है क्योंकि स्वास्थ्य सेवा देने वाले जेल जाने से डरते हैं?”

तीखी नोकझोंक में ट्रम्प और हैरिस ने एक-दूसरे पर अपने दुश्मनों को पकड़ने के लिए न्याय विभाग को हथियारबंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। हैरिस ने कहा कि ट्रम्प ने वादा किया है कि अगर वह दूसरा कार्यकाल जीतते हैं तो अपने दुश्मनों पर मुकदमा चलाएंगे। हैरिस ने कहा, “सोचिए कि यह कोई ऐसा व्यक्ति है जिसने खुले तौर पर कहा है कि वह संविधान को खत्म कर देगा।”

बहस के दौरान इजरायल और गाजा के युद्ध के मुद्दे पर भी बात हुई। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर कमला हैरिस इजरायल से नफरत करती हैं और अगर वह जीत गईं तो इजरायल खत्म हो जाएगा। वहीं कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप का दावा गलत है और वह 2 स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *