एंकर:
कांकेर जिले के पखांजूर में वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति पखांजूर के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में कई मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया गया।
वॉइस ओवर:
शनिवार 14 मार्च 2026 को पखांजूर न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकार पहुंचे। इस दौरान सिविल सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सहमति और राजीनामे के माध्यम से समाधान किया गया।
लोक अदालत के अवसर पर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार मिंज द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार मिंज ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को कम समय में और कम खर्च में न्याय मिलने का अवसर मिलता है। यही कारण है कि लोग इस व्यवस्था में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने विवादों का आपसी समझौते से समाधान कर रहे हैं।