रेलवे प्‍लेटफॉर्म नंबर 4 पर बैठी थी लड़की, GRP जवान के नजर पड़ते ही मची खलबली,

रेलवे स्‍टेशनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेल की तरफ से तमाम तरह की कोशिशें की जाती रही हैं. रेलवे लगातार आधुनिक तकनीक की मदद से पूरे रेल सिस्‍टम को अपराध मुक्‍त करने में जुटा है. इसके साथ ही GRP और RPF की टीम चौबीसों घंटे रेलवे की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. हाल में ही GRP के एक जवान की सतर्कता की वजह से एक बड़े मामाले को हल करने में मदद मिली है. दरअसल, GRP का जवान कोयंबटूर रेलवे स्‍टेशन पर गश्‍त पर था. उसी वक्‍त उनकी नजर प्‍लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक युवक और एक महिला के साथ गुमसुम बैठी नाबालिग लड़की पर पड़ी. GRP के जवान ने हालात को भांपते हुए तुरंत पुलिस टीम को अलर्ट किया. पूछताछ में बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ.

रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला तमिलनाडु के पुझल थाना क्षेत्र में एक शख्‍स ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की की तस्‍वीर अन्‍य थानों और रेलवे पुलिस को भेजी थी, ताकि उसका पता चलने तत्‍काल इसकी सूचना पुझल पुलिस को दी जा सके. कोयंबटूर रेलवे स्‍टेशन पर GRP का जवान नियमित गश्‍त पर था. तभी उनकी नजर प्‍लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक पुरुष और एक महिला के साथ गुमसुम बैठी लड़की पर पड़ी. जवान ने GRP की टीम को तत्‍काल इसको लेकर अलर्ट किया. सूचना मिलते ही GRP की टीम मौके पर पहुंच गई और नाबालिग समेत उन दोनों को भी हिरासत में ले लिया.

GRP की टीम ने नाबालिग लड़की के साथ ही उसके 24 साल के ब्‍वॉयफ्रेंड और 22 साल की एक अन्‍य युवती से पूछताछ की. प्रारंभिक पूछताछ के बाद तीनों को पुझल थाना को सौंप दिया. स्‍थानीय पुलिस ने नाबालिग लड़की को उनके माता-पिता के हवाले कर दिया. नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद स्‍थानीय पुलिस एक्टिव हुई और मामले की छानबीन शुरू कर दी थी.


नाबालिग लड़की के माता-पिता ने पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुझल पुलिस ने बताया कि इंस्‍टाग्राम के जरिये लड़की का 24 साल के कलाडीपेट निवासी युवक से संपर्क हुआ था. धीरे-धीरे दोनों की जान-पहचान प्रेम में तब्‍दील हो गई. नाबालिग युवती 11 अगस्‍त को अपने ब्‍वॉफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी. उन दोनों के साथ 22 साल की एक अन्‍य युवती भी लापता हुई थी. शिकायत मिलते ही पुझल पुलिस एक्टिव हुई और नाबालिग लड़की की तस्‍वीरें हर तरफ भेज दी. कोयंबटूर रेलवे स्‍टेशन पर जीआरपी को वही लड़की दिखी. बाद में पुझल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्‍हें परिजनों के हवाले कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *